फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मौसम की मार से ओपीडी में बढ़े बुखार के मरीज

Fri, 23 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हल्की बारिश से खांसी, बुखार के साथ बदन दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त व सर्वाधिक मरीज खांसी, जुकाम-बुखार व बदन दर्द के पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कराने के बाद दवा दी। अधिकतर लोगों में खांसी के कारण गले में टांसिल और बुखार की समस्या मिली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 735 मरीजों का उपचार हुआ। इसमें 23 मरीज खांसी और बुखार से पीड़ित थे। पहले तापमान की बेतहाशा वृद्धि के कारण उल्टी-दस्त व शरीर के निर्जलीकरण की समस्या का प्रभाव अधिक था। दो दिन से मौसम की नर्मी और हल्की बारिश के कारण खांसी व बुखार का प्रभाव बढ़ गया है। ऐसे मरीजों की काफी भीड़ रही।
डाॅ. रंजन मिश्रा ने बताया कि पहले तापमान बढ़ने और उमस भरी गर्मी के कारण उल्टी दस्त के मरीज अधिक आ रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को बुखार और खांसी की समस्या लेकर अधिक लोग पहुंचे। मौसम बदलने के बाद भी लोग फ्रीज का पानी और एसी का उपयोग नहीं बंद कर रहे ऐसे लोग खांसी व बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि कम उम्र के लोगों के साथ महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। मौसम में बदलाव का सबसे अधिक प्रभाव इनपर ही पड़ता है। ऐसे मरीजों को जांच के बाद बचाव सलाह व दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें