फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक ने ट्राॅली को मारी टक्कर, दीवार से टकराया

विज्ञापन
सिसवा टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक ने ट्राली को मारा टक्कर बड़ा हादसा टला। 
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के जायसवाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के समीप टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक ट्राॅली को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराया। दुर्घटना में दीवार टूट गई। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिसवा कस्बे के जायसवाल नगर मोहल्ले में घुघली की ओर से आ रही एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हो गया। टायर फटने से ट्रक ने अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक ट्राॅली को टक्कर मारते हुए दीवार टकराकर रूक गया। ट्रक चालक कविराज ने बताया कि वो वाराणसी से सामान लाद कर सिसवा आ रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें