नौतनवा। अधिवक्ता रवींद्र दुसाद के पिता के निधन पर मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। तहसील सभागार में शोक सभा का आयोजन कर संवेदना व्यक्त की।
अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण न्यायालय की समस्त पत्रावलियों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्रा, रवींद्र त्रिपाठी, विभूति यादव, अमित सिंह, साधुशरण, अशोक तिवारी, अजय यादव, अर्जुन कुमार, संजय सोनी, अनिल कुमार, शमसुद्दीन खान, जगनारायण, प्रमोद कुमार, हबीबुर्रहमान, भोलानाथ श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, हरिश्चंद्र, लालजी, सुमित श्रीवास्तव, रमेश यादव, लक्ष्मण पासवान, सतपाल राजपाल आदि लोग मौजूद रहे।