फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बर्फबारी से घटी आवक तो बढ़ गए सेब के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसमी में प्रति किलो 20 रुपये का हुआ इजाफा
विज्ञापन


100 से नीचे नहीं इस बार इलाहाबादी अमरूद
महराजगंज। जनवरी के आखिरी सप्ताह में बिगड़े मौसम के कारण पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई। इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों के फल बाजार पर दिख रहा है। हिमाचल व कश्मीर से आने वाले सेब की आवक घटने से इसके दाम 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
दिसंबर में लोगों ने सेब का स्वाद खूब लिया क्योंकि कश्मीर व हिमाचल से भरपूर खेप आने से इसकी अधिकता थी। सदर कोतवाली के निकट फुटकर फल विक्रेता शंभु ने बताया कि दिसम्बर में कश्मीरी सेब 100 तो हिमाचल प्रदेश का सेब 80 रुपये किलो था। लेकिन जनवरी में आवक घटने से फुटकर बाजार में दाम रेट 160 प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले दिनों पहाड़ों पर गिरी बर्फ के कारण सेब की आवक घटी है। आपूर्ति कम होने से अब यह 180 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसमी का भाव भी 20 रुपये बढ़कर 120 रुपये हो गया है। संतरा 60 रुपये किलो और हरा अंगूर 200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इलाहाबादी अमरूद की बिक्री से जुड़े रोहित ने बताया कि इस बार फुटकर बाजार में अमरूद शुरू से लेकर अब तक 100 रुपये किलो ही बना रहा। जबकि पिछली बार भरपूर पैदावार के कारण यह जनवरी में 80 से 60 रुपये किलो तक आया था लेकिन इस बार रेट कम होता नहीं दिख रहा। अगले सप्ताह से सहालग शुरू हो रहे हैं। इसमें फलों की डिमांड बढ़ेगी जिससे भाव और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें