फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर तीन किमी रह गई कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली-बेलहिया सीमा पर कई दिनों से मालवाहकों के जाम से जूझ रहे चालकों और व्यापारियों को राहत मिलने लगी है। शुक्रवार रात एक बजे तक करीब 650 मालवाहक वाहनों को नेपाल भेजे जाने के बाद भारतीय सीमा में ट्रकों की कतार सिमटकर करीब तीन किलोमीटर रह गई है।
विज्ञापन

नेपाल में सड़क मार्ग बाधित होने और भंसार यार्ड में वाहनों की अधिकता के कारण कई दिनों से सोनौली सीमा पर मालवाहकों की लंबी कतार लगी थी।
इस संबंध में कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि अन्य सहयोगी एजेंसियों की मदद और लगातार निगरानी के कारण जाम की समस्या कम हुई है। भारतीय सीमा में अब तीन किमी में ट्रकों की लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें