फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आवक घटने से हरी मिर्च 140 रुपये किलो की दर से बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फरवरी में हरी मिर्च के बढ़े रेट ने इसे तीखा बना दिया है। फुटकर बाजार में हरी मिर्च की बिक्री 35 रुपये पाव की दर से हो रही है। कारोबारी रेट बढ़ने का कारण बाराबंकी व रामपुर से घटी आवक बता रहे हैं। साथ-साथ सहालग के कारण बढ़ी डिमांड भी कीमतों में इजाफे का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद हरी मिर्च के लिए रामपुर, बाराबंकी, वाराणसी जिलों पर निर्भर है जहां हरी मिर्च का सर्वाधिक रकबा है। बीते दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व शीतलहर के कारण इन जनपदों की तैयार फसल प्रभावित हुई तो मंडी में हरी मिर्च की आवक घटने का क्रम शुरू हो गया। मुख्यालय के सब्जी कारोबारी राजेश मौर्य व असलम ने बताया कि पांच फरवरी के बाद से हरी मिर्च के रेट बढ़ने लगे, क्योंकि मंडी में हरी मिर्च कम पहुंचने का क्रम शुरू हुआ जो अबतक बरकरार है। कम हरी मिर्च पहुंचने के कारण इसके दाम थोक मंडी से ही बढ़ गये जो फुटकर बाजार तक पहुंचते- पहुंचते और महंगे बिक रहे हैं। पिछले सप्ताह तक रेट 20 रुपये पाव था जो इस सप्ताह 140 रुपये किलो तक पहुंच चुका है।
कैटरिंग कारोबारी बारी अमन वर्मा ने बताया कि इन दिनों लग्न की अधिकता के कारण सब्जियों की डिमांड अधिक है। सब्जी रेट बढ़ने के पीछे डिमांड बढ़ना भी कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें