लक्ष्मीपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को लक्ष्मीपुर व मोहनापुर से शोभा यात्रा व शिव बारात निकाली गई। शिव बारात में राधा-कृष्ण, राम-सीता, शिव-पार्वती, हनुमान व अन्य कई देवी देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं।
गटका पार्टी के लोगों ने करतब दिखाकर और बालिकाओं डांडिया का प्रदर्शन का वाहवाही बटोरी।
लक्ष्मीपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव सेवा समिति के तत्वावधान में शिव बरात व शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल ने किया। यात्रा शिव मंदिर से चलकर एकमा डिपो पहुंची।
इसके बाद सोनारी मोहल्ला होकर लक्ष्मीपुर बाजार होते हुए गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पैसिया ललाईन पहुंची।
इस दौरान गणेश गुप्ता, चंद्र प्रकाश मिश्रा, राकेश पांडेय, दु र्गा शंकर शुक्ला, शंभू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।