फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाली निर्माण न होने से सड़क पर बह रहा पानी, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांथा ब्लॉक के मेंहदूपार गांव की दक्षिण आबादी में 50 मीटर नाली निर्माण न होने से सड़क पर पानी बह रहा है। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी नाली जस की तस है।
विज्ञापन

लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले में सड़क पर बह रहे पानी से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। क्षेत्र के मेंहदूपार ग्राम पंचायत के दक्षिणी मोहल्ले में दीक्षित शुक्ला के घर से ब्रह्मा शुक्ला के घर होते हुए गड्ढे तक 50 मीटर नाली निर्माण काफी दिनों से लंबित है। नाली निर्माण न होने से वर्तमान में सड़क पर पानी बह रहा है। मेंहदूपार के दक्षिणी मोहल्ला निवासी ब्रह्मानंद शुक्ला, प्रेम कुमार शुक्ला, बाबूराम मिश्रा, अरुण अग्रहरि, ओम प्रकाश अग्रहरि, घमालु अग्रहरि, हरिशरण शुक्ला सहित अन्य ने बताया कि नाली निर्माण के लिए कई बार प्रधान का ध्यान आकृष्ट कराया गया। केवल 50 मीटर पक्की नाली बनने से सड़क पर बह रहा पानी गड्ढे में चला जाएगा और लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें