फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी का सितम, उल्टी-दस्त से लेकर घबराहट के बढ़े मरीज

Wed, 29 May 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। ऐसे में चटक धूप व लू लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। इससे उल्टी-दस्त से लेकर घबराहट व उच्च रक्तचाप के मरीज बढ़ गए हैं। खास तौर पर हृदय संबंधी मरीजों को अधिक समस्या है। उल्टी, दस्त, घबराहट से पीड़ित करीब 50 से 60 मरीज प्रत्येक दिन ओपीडी में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जितेंद्र पहुंचे। उन्हें घबराहट हो रही थी। कुछ लोग उनको साथ लेकर गए थे। डॉक्टर ने तुरंत उपचार शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद राहत मिली तो परिजनों ने राहत की सांस ली। इसी तरह से सरिता पहुंचीं, वह चक्कर आने से गिर गईं थीं। परिजन उनको इमरजेंसी में लाए। इस तरह से कई मरीज गर्मी से बेहाल होने पर जिला अस्पताल में पहुंचे। मंगलवार को ओपीडी में 850 से ज्यादा मरीज पहुंचे। इसमें 150 से ज्यादा मरीज गर्मी से ही संबंधित रहे। परामर्श देकर डाॅक्टरों ने जरूरी सावधानी बरतने के लिए कहा। सभी को चटक धूप के सीधे संपर्क में न आने की सलाह दी गई।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि गर्मी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा है। उल्टी-दस्त व घबराहट की समस्या ज्यादा है। जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार कर रही है। ओपीडी से लेकर वार्ड में मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बरतें सावधानी
- गर्मी के दिनों में लगातार थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना चाहिए।
- ओआरएस का घोल भी पीते रहें।
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
- पानी की कमी न होने दें, किसी भी अवस्था में कम से कम तीन लीटर पानी रोज पीएं।
- जहां तक संभव हो ब्लड प्रेशर पर नियंत्रित रखें।
- ठंडे पानी से नहाएं, मांस का प्रयोग छोड़ दें या कम से कम कर दें।
- फल व सब्जियों को भोजन में ज्यादा स्थान दें।
- दोपहर में लू से बचने के लिए शरीर को ढककर रखें।
- खास तौर पर सीधे गर्म हवा के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें