फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंडरग्राउंड हाईटेंशन केबल फाल्ट होने से अड्डा हाइडिल की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। कौलही रेलवे ढाला के पास 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल सोमवार को फॉल्ट कर गया। नतीजतन अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। इस वजह से सुबह 8:30 बजे के बाद से देर शाम खबर लिखे जाने तक क्षेत्र की बिजली गुल रही।
विज्ञापन


लाइनमैन राजेश सिंह ने बताया कि फसल सुरक्षा को लेकर सुबह 9:00 बिजली काट दी जाती है। शाम को 7:00 आपूर्ति बहाल की जाती है। दोपहर बाद सब स्टेशन की बिजली ब्रेकडाउन हो गई। 3:00 बजे पता चल पाया कि संपतिहां ट्रांसमिशन से हाईडिल को जोड़ने वाला 33 केवीए हाईटेंशन कौलही रेलवे ढाला पर अंडरग्राउंड केबल दग गया है। कर्मचारी तभी से बनाने में जुटे हैं। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कि कर्मचारी दुरुस्त करने में जुटे हैं। सफलता मिलते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें