फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशे में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, होगी कार्रवाई

Fri, 13 Sep 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नशे में वाहन चलाकर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर अधिक से अधिक जुर्माना तथा अन्य कार्रवाई की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। हर रूट पर ब्रीथ एनालाइजर की मदद से लोगों की जांच होगी कि वाहन चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया है। शाम छह बजे से देर रात तक यह अभियान प्रभावी रखा जाएगा।
विज्ञापन

यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरुकता अभियान संचालित करता रहता है। बावजूद नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। युवाओं में शराब का सेवन कर वाहन दौड़ाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ड्रिंक के बाद वाहन चलाने वालों का दिमागी नियंत्रण नहीं रह जाता जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है, क्योंकि ऐसे चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। अब इसपर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो रहा है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानून अपराध है। इसपर नियंत्रण स्थापिण करने के लिए ट्रैफिक पुलिस हर रूट पर जांच अभियान प्रारंभ करने जा रहा है। शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक हर रूट पर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर की मदद से पता किया जाएगा कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया है अथवा नहीं। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुरक्षित यातायात के मद्देनजर इस अभियान को प्रभावी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें