ठूठीबारी। भारत-नेपाल बॉर्डर पर बुधवार को हार्डवेयर की दुकान से भारी मात्रा में नशीली दवा और छह लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। साथ ही टीम ने ड्रग्स कारोबारी व एक महिला कैरियर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। नशीली दवाओं की गिनती की जा रही है।
बुधवार की दोपहर एसएसबी इंटेलिजेंस टीम की सूचना पर ठूठीबारी कस्बे में एक हार्डवेयर की दुकान पर निचलौल तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रभारी कोतवाल, नीरज राय, एसएसबी के बीओपी इंचार्ज, आबकारी इंस्पेक्टर वैभव कुमार यादव व ड्रग्स इंस्पेक्टर शिव कुमार नायक ने छापा डाला। तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हार्डवेयर की दुकान के दूसरे मंजिल पर अधिक मात्रा में नशीली दवा के साथ नकद छह लाख रुपये नकद, ड्रग्स कारोबारी आशीष अग्रहरी व एक महिला निवासी कोहरगड्डी थाना परसामलिक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।