फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग ने छापा मारा, 20 हजार की दवाएं सील

Fri, 04 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। ड्रग विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत परतावल में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस दौरान अनियमितताओं मिलने पर करीब 20 हजार रुपये की दवाओं को सील कर दिया गया। तीन दवाओं का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। नमूने की आख्या मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विभाग को गोपनीय शिकायत मिली थी कि उक्त मेडिकल स्टोर पर मानक के विपरीत दवाओं की बिक्री की जा रही है। सहायक आयुक्त औषधि गोरखपुर मंडल पूरन चंद के नेतृत्व में टीम ने स्टोर पर जांच की, जिसमें कई नियमों का उल्लंघन पाया गया। टीम ने करीब 20 हजार रुपये मूल्य की संदिग्ध दवाओं को जब्त कर उन्हें सील कर दिया।

औषधि निरीक्षक दिव्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर छापामारी की गई है, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई हैं। तीन दवाओं का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापामारी के बाद क्षेत्र के अन्य मेडिकल स्टोर्स में भी हड़कंप मच गया है। ड्रग विभाग ने आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। इस दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार द्विवेदी के साथ स्थानीय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें