फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आसमान में दिखे ड्रोन जैसे उपकरण, हड़कंप

Thu, 22 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। बुधवार की रात जिले के कोल्हुई और नौतनवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरगदवा अयोध्या, मुडली, राजपुर खुर्द और करैलिया के पास आसमान में एक अजीब नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे इन गांवों के आसमान में एक साथ दर्जनों रहस्यमयी उपकरण ड्रोन की तरह उड़ते हुए दिखाई दिए। वहीं सिद्धार्थनगर जिले के नेपाल सीमा से सटे कुछ इलाकों में भी देखे गए। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसे महज चर्चा बताया और निगरानी की बात कही।
यह इलाका नेपाल सीमा से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इससे लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। क्षेत्र के भानु पांडेय, सुमित, प्रियांशु, सुबोध, विनोद, संतराम, अखिलेश, उमाशंकर शुक्ल, राधेश्याम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में एक साथ कई चमकते हुए उपकरण तेज रफ्तार से उड़ते नजर आए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इन्हें सामान्य ड्रोन जैसा बताया, लेकिन इनकी संख्या, रफ्तार और एक साथ दिखने का तरीका रहस्य से भरा हुआ था। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश भी की, लेकिन ये उपकरण इतनी ऊंचाई पर थे कि वीडियो में स्पष्टता नहीं आ सकी।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों को यह किसी वैज्ञानिक प्रयोग का हिस्सा लग रहा है, तो कुछ इसे किसी सुरक्षा एजेंसी की गतिविधि मान रहे हैं। वहीं, नेपाल सीमा की निकटता को देखते हुए कुछ लोग इसे सीमा पार से किसी संदिग्ध गतिविधि से भी जोड़कर देख रहे हैं।
हालांकि अब तक किसी भी सरकारी या सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग वीडियो साझा कर रहे हैं और अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन इस रहस्यमयी घटना की सच्चाई जल्द उजागर करे, ताकि लोगों के मन में फैली दहशत दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें