फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोनौली सीमा पर मालवाहक ट्रकों का लंबा जाम, त्योहार की छुट्टी बनी वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर नेपाल में त्योहार की छुट्टियों के चलते मालवाहक वाहनों का दबाव बढ़ने से करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक सीमा पर फंसे हुए हैं। जाम के कारण चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाहनों की लंबी कतार के चलते सीमा पर आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बढ़ते जाम और मालवाहक वाहनों की समस्या को देखते हुए मंगलवार की शाम भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में सीमा पर यातायात व्यवस्था सुचारु करने और फंसे हुए मालवाहक ट्रकों को निकालने को लेकर चर्चा की गई।
अधिकारियों ने आपसी सहमति से मालवाहक ट्रकों के आवागमन के लिए रात 12 बजे तक का समय निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि त्योहार की छुट्टियों के कारण दोनों तरफ मालवाहक वाहनों की आवाजाही और कस्टम संबंधी कार्य प्रभावित हुए हैं। इसके चलते सीमा पर ट्रकों की कतार लगातार लंबी होती गई और करीब पांच किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सीमा पर तीन दिनों से फंसे ट्रक चालकों को खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक के बाद ट्रकों की निकासी में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल विशाल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार एक दिन के लिए रात बारह बजे तक सिर्फ मालवाहक ट्रकों को नेपाल जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें