फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर उलझे चालक, लगा जाम

विज्ञापन
हाइवे पर दुर्घटना के बाद उलझे बस व आटो चालक।
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार शाम 07:30 बजे हाईवे पर रोडवेज बस से टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा चालक ने रोडवेज के चालक को पीट दिया। इसके बाद विरोध में रोडवेज बस में सवार यात्री नीचे उतर आए तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे संभालने के लिए यातायात पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यालय से फरेंदा हाईवे पर स्थित मॉडल शाप है। दिन डूबते ही हाईवे पर गाड़ी पार्क कर कई लोग मॉडल शाप में चले जाते हैं। इससे यहां कार व बाइकों की लाइन लग जाती है। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे के आसपास एक ई-रिक्शा चालक हाईवे पर वाहन खड़ी कर मॉडल शाप में गया था। वहां से लौटने के बाद ई-रिक्शा बिना किसी इंडीकेटर या इशारे के मोड़ने लगा। इससे ई रिक्शा फरेंदा की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। रोडवेज चालक अनिल वर्मा ने ई-रिक्शा बचाने का प्रयास किया लेकिन हल्की ठोकर लग गई। इससे तमतमाये ई-रिक्शा चालक ने बस रुकवाकर चालक अनिल वर्मा को पीट दिया।
इस मारपीट में रोडवेज चालक की आंख व नाक पर गंभीर चोटें आई। गलती करने के बाद भी बस चालक की पिटाई बस में सवार यात्रियों को नागवार लगी और सभी नीचे उतर आए। हाईवे पर रोडवेज रुकने व भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह स्थिति लगभग 15 मिनट तक हाईवे पर बनी रही। इसके कारण दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। यातायात इंस्पेक्टर अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला तब जाम की स्थिति समाप्त हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें