फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लोगों की पिटाई से घायल चालक की मेडिकल काॅलेज में मौत

Sun, 28 Jul 2024 08:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। महुलानी के टोला वलीबक्शपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत के बाद लोगों की पिटाई से घायल चालक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा महुलानी के टोला वलीबक्शपुर में 21 जुलाई को ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से अमरावती की मौत हो गई थी, जबकि उसकी बेटी रोशनी सहित दो लोग घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने ग्रामसभा बंजरहा सोनबरसा टोला हरनामपुर निवासी ट्रैक्टर-ट्राली चालक प्रदीप की पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस भी सतर्क रही। थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें