फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बागापार में 22 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 28 Sep 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बागापार में पिछले 22 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों छोटे नल का पानी पीने को मजबूरी हैं। वहीं जलापूर्ति न होने से 28 टोले के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

बागापार, विशुनपुरवा, अमरुआ, बनहिया, शंकरपुर, किशोरपुर, बटौरा, करनहिया, कुर्मी टोला, शिवपुर, छावनी टोला, जनकपुर, बरगदवा, दलित बस्ती, नाई टोला, बेलहिया, सड़कहिया, बरईठवा, कोदईपुर, लखनपुर, पिपरा, लक्ष्मीपुर, अवधपुर, बहेरवा, रामपुर, बलिरामपुर आदि गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
वहीं ग्राम पंचायत का कहना है कि कई स्थानों पर पाइप क्षतिग्रस्त है। उसकी मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ग्रामीण शिवेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र साहनी, दीपक जायसवाल, टुन्ना यादव, जिंटू पटेल, वीरेंद्र पासवान, अवधेश, संजय साहनी आदि लोगों ने बताया कि 22 दिनों से गांव में पेयजल की आपूर्ति ठप है। छोटे नल का पानी पीना मजबूरी हो गया है, दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। खंड विकास अधिकारी अतुल त्रिवेदी ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें