फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नो पार्किंग में गाड़ियां, पैदल चलना भी मुश्किल

Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात पुलिस इन दिनों विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर न सिर्फ अतिक्रमण हटवा रही है, बल्कि वाहनों की फिटनेस व यातायात नियमों का अनुपालन करने पर कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद नो पार्किंग का बोर्ड लगे स्थानों पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल है। कार्रवाई न होने के चलते चालकों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

शहर में रोडवेज बस स्टेशन, दुर्गा मंदिर, कोतवाली ऐसे स्थान हैं जहां नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है। इसके बाद भी लोग गाड़ियां इस दायरे में ही पार्क करते हैं। स्टेट बैंक के सामने तो गाड़ियां इस कदर पार्क की जाती हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। रोडवेज बस अड्डे के निकट नो पार्किंग जोन में तो ऑटो खड़ी कर चालक यात्रियों का इंतजार करते हैं। रोडवेज बसों को भी परिसर के भीतर जाने व निकलने में परेशानी होती है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नो पार्किंग के दायरे में अगर वाहन पार्क पाए जाते हैं तो जुर्माना लगाने व चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें