नवरात्र के अष्टमी के दिन नगर के मां बनैलिया मंदिर में रविवार को माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह छह बजे आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने उन्हें छप्पन प्रकार का फलाहार भोग चढ़ाया। जिसमें विभिन्न किस्म के फल और मेवा-मिष्ठान सजाया गया था। आरती कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात वह भोग प्रसाद माता के दरबार में उपस्थित सभी भक्त जनों के बीच वितरित किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियों एवं बच्चों की भीड़ रही। भक्तों को इच्छित फलदायिनी मां बनैलिया की पूजा के लिए आने वालों का सिलसिला सुबह से शाम तक दिखा। वही गोरखा समाज के जिलाध्यक्ष मनोज राना के नेतृत्व में गोरखा समाज तथा नवयुवक क्लब की तरफ से फलाहार का वितरण किया गया। ऐसे ही स्थानीय भाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल ने भी फलाहार का वितरण किया।
भगवती जागरण का आयोजन हुआ
नौतनवा। नगर के नौतनवा इंटर कॉलेज में शनिवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक गुड्डू रंगीला और इरफान जाफरी ने अपनी भक्ति गीतों से लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विभिन्न झांकी भी प्रस्तुत की गयी। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी, सपा नेता डा. अजीत मणि त्रिपाठी, सपा जिलाउपाध्यक्ष राजेश्वर मणि त्रिपाठी, सपा जिला महासचिव आफाक खान, बंटी पाण्डेय, राजा ठाकुर, कृष्णमोहन, बबलू उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।