फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा अराजक तत्वों ने खंडित की, तनाव

Mon, 16 Jun 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। घुघली थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में शनिवार रात में अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया, वहीं पास में लगी भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा के मुख पर मिट्टी पोत दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे जानकारी होने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई। पुलिस की दखल और काफी मान-मनौवल के बाद नई मूर्ति लगाए जाने पर सहमति बनी।
पुलिस सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घुघली थाना क्षेत्र के अमोढ़ा गांव में शनिवार रात में अराजक तत्वों ने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। रविवार सुबह जब ग्रामीण विद्यालय की तरफ गए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद आग की तरह खबर गांव में फैल गई और गांव में तनाव का माहौल हो गया।
सूचना पर घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर मांगी, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक मूर्ति की मरम्मत के लिए तैयार नहीं थे। काफी मान-मनौवल के बाद ग्रामीण नई मूर्ति लगाने पर सहमत हुए। पास के ही एक मूर्तिकार को बुलाया गया, जिसने प्रतिमा की कीमत 15 हजार बताई। इसमें से पांच हजार का सहयोग थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने व्यक्तिगत रूप से दिया और 10 हजार सहयोग ग्राम प्रधान शैलेश पटेल ने किया।
इसके बाद प्रतिमा का ऑर्डर दे दिया गया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुई। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार देश दीपक तिवारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया गांव में फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से तहरीर मिली है। गांव में माहौल शांत है। सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें