भिटौली। थाना क्षेत्र के कामता रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिया। चोर मंदिर परिसर से दान पेटी चुराकर मौके से फरार हो गए।
बताया गया है कि सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो दान पेटी गायब देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों का कहना है कि मंदिर जैसी पवित्र जगह भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। वीडियो फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है।