फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dogs Attack: महराजगंज में कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग

Tue, 11 Apr 2023 02:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सदर कोतवाल रवि राय ने कहा कि बालक मानसिक रुप से कमजोर था। जिसे कुत्तों के झुंड ने हमला बोल मार दिया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मासूम को कुत्तों ने नोच डाला, रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर के नेहरु नगर वार्ड निवासी 11 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच कर मार डाला। मंगलवार सुबह शास्त्री नगर मोहल्ले के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज से पहले खाली मैदान में उसके शव को कुछ लोगों ने देखा।
विज्ञापन


घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। पुलिस भी बच्चे के शव को देखकर दंग रह गई। क्योंकि, बालक के शव को कुत्तों ने नोच लिया था।

जानकारी के मुताबिक, शहर के नेहरु नगर वार्ड निवासी मुन्ना शर्मा का बेटा आदर्श उर्फ झुम्मन (11) मानसिक रूप में कमजोर था। हर रोज शहर में पैदल ही इधर उधर घुमता फिरता रहता था। फिर देर शाम तक कभी वापस घर लौट आता था। नहीं तो जान पहचान वाले लोग उसे घर पहुंचा देते थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जेल के 12 बंदियों समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 29

इसी बीच सोमवार की दोपहर में भी घर से निकला था, लेकिन पूरी रात घर लौट कर नहीं आया। सुबह टहलने निकले लोगों ने आदर्श का शव शास्त्री नगर मोहल्ले के पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज से पहले खाली मैदान में देखा। आदर्श के पूरे शरीर को कुत्तों के झुंड ने नोच लिया था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाल रवि राय ने कहा कि बालक मानसिक रूप से कमजोर था। जिसे कुत्तों के झुंड ने हमला बोल मार दिया है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें