फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गंभीर मरीजों को प्राथमिकता पर परामर्श दें डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी व आयुष विंग का लिया जायजा
विज्ञापन

महराजगंज। गंभीर मरीजों को तत्काल इलाज व जांच की जरूरत होती है। लेकिन भीड़ के चलते गंभीर मरीजों को भी डॉक्टर से परामर्श लेने व जांच कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टर ऐसे मरीजों को ओपीडी में प्राथमिकता दें। ये बातें सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहीं। वे शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी और आयुष विंग की जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले क्रिटिकल केयर हास्पिटल परिसर का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था के एई को फोन कहा कि फायर फाइटिंग कार्य अधूरा है। हास्पिटल में बिजली सप्लाई के लिए लगे 33 केवी लाइन कार्य भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने और हास्पिटल हैंडओवर होने तक उसकी देखरेख के लिए कर्मचारी की तैनाती करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिला अस्पताल के ओपीडी की ओपीडी देखने के बाद आयुष विंग पहुंचे। वहां पर होम्योपैथ डॉक्टर से समस्या के बारे में जानकारी ली। यहां से यूनानी और आयुर्वेद डॉक्टर से समस्या के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने सीएमओ से जर्जर भवन की मरम्मत कराने के साथ ही फार्मासिस्ट उपलब्ध कराने की मांग की। सीएमओ ने बहुत जल्द फार्मासिस्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. एवी त्रिपाठी, डॉ. हरिकेश चौधरी, डॉ. अनिल, डॉ. जावेद, एकाउंटेंट दीपक वर्मा, हरदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें