फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में काम पर लौटे डॉक्टर, मरीजों को मिली राहत

Wed, 09 Jul 2025 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल डॉक्टर एसोसिएशन और सरकार के बीच वार्ता की सहमति के बाद भैरहवा के डॉक्टरों ने बुधवार से आंदोलन स्थगित कर काम पर लौट गए। इससे मरीजों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

सरकार और डॉक्टर एसोसिएशन के बीच बातचीत शुरू हो गई है। सोमवार को सरकार की ओर से इन्फेक्शन से होने वाली समस्या पर 40 लाख रुपये जुर्माने का नया नियम घोषित होने के बाद समूचे नेपाल के डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया था।
आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर जिले के सभी सरकारी, निजी और सामुदायिक अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान बंद थे। डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि सीनियर पदाधिकारियों की सरकार से वार्ता चल रही है। आंदोलन के सभी कार्यक्रम रात 12 बजे से स्थगित कर दिए गए हैं। डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार से भैरहवा आंख अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे भारतीय मरीजों का उपचार भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें