निचलौल। थाना क्षेत्र के निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर घायल हो गए। लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल डॉक्टर की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल डॉक्टर आरोग्य मेले में ड्यूटी कर घर लौट रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव पिपरा निवासी डॉ. राकेश की तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में है। इसी बीच रविवार को कोठीभार थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहदा पर लगने वाले आरोग्य मेले में डॉक्टर राकेश की ड्यूटी लगी थी। जहां से डॉक्टर राकेश ड्यूटी कर बाइक से घर पिपरा के लिए लौट रहे थे। अभी वह निचलौल शहर से कुछ दूर आगे निचलौल-ठूठीबारी मार्ग स्थित सिरौली गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच निर्माणधीन सड़क पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
इस दौरान बाइक सवार डॉक्टर राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक घायल डॉ. राकेश के स्वास्थ्य में इलाज के बाद सुधार आ रहा है।