फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में नहीं मिले डॉक्टर तो कार्रवाई होगी

Tue, 08 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। सीएमओ कृष्ण गोपाल सिंह ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में काफी खामियां मिलीं। सीएमओ ने कार्रवाई करने की बात कही। सीएमओ कृष्णगोपाल सिंह दिन में दो बजे के करीब सीएचसी फरेंदा पहुंचे। डॉक्टरों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. हीरालाल, फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, लालजी त्रिपाठी, ओपी त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव मौके पर मिले। सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सकों के साथ बैठक कर उन्हें मरीजों के प्रति व्यवहार सही करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मरीजों के साथ सदभावनापूर्ण व रूचिकर व्यवहार अपना कर दिल जीत सकते हैं। कहा कि डॉक्टर रात में अस्पताल पर ठहरे। अन्यथा जांच के दौरान अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने दवा वितरण कक्ष, मरीजों की स्थिति, वार्ड, व अस्पताल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ ने बताया कि मरीजों के प्रति डॉक्टर का व्यवहार ठीक नहीं मिला। मरीजों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सभी स्टाफ को अच्छा व्यवहार करना चाहिए। स्टाफ की कमी रही क्योंकि चुनाव ड्यूटी में गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें