महराजगंज/लक्ष्मीपु ब्लॉक में
चौथे चरण के चुनाव के लिए सोमवार
को चुनाव प्रचार थम गया। मंगलवार
को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक
केद्रों से रवाना होंगी।
चौथे व
अंतिम चरण में लक्ष्मीपुर व
नौतनवा में चुनाव होने हैं।
प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां
कर ली गई हैं। लक्ष्मीपुर में
प्रधान पद के 96 सीटों
के लिए 574 प्रत्याशी
हैं। सदस्य पद के 243 सीटों
पर 532 प्रत्याशी
भाग्य आजमा रहे हैं। इनका
फैसला करीब 1.70 लाख
मतदाता बुधवार को करेंगे।
ब्लॉक में कुल 251 बूथ
बनाए गए हैं। जिसमें तीन
अतिसंवेदनशील प्लस, अति
संवेदनशील 16 व चार
बूथों को संवेदनशील के रूप
में चिह्नित किया गया है।
नौतनवा में प्रधान पद के 589
व सदस्य के लिए 928
प्रत्याशी मैदान में
हैं।
नाबालिग
बनेंगे समस्याः लक्ष्मीपुर
बैठक में वोटरों के पहचान के
लिए विकल्पों के साथ ही शांति
व्यवस्था को लेकर खूब चर्चाएं
हुई। जिसके लिए सभी को जिम्मेदारी
भी सौंपी गई। लेकिन गांव के
चुनाव की मुख्य समस्या बने
नाबालिग मतदाताओं पर कोई खास
रणनीति नहीं बनी।