धानी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते सीएमओ आरके तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। सीएमओ रामकृष्ण तिवारी ने फरेंदा क्षेत्र के कई न्यू पीएचसी व सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी देख नाराजगी जाहिर करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। सीएमओ रामकृष्ण तिवारी न्यू पीएचसी नौसागर पहुंचे जहां पर चिकित्सक श्रृषि त्रिपाठी अनुपस्थित मिले।
अस्पताल में मौजूद एएनएम प्रसव कराती मिली। लेबर रूम में जाकर साफ-सफाई रखने की भी बात कहते हुए अनुपस्थित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा। सीएचसी धानी के निरीक्षण के दौरान प्रसव पंजिका,उपस्थित पंजिका देखने के बाद प्रसव कक्ष में जाकर साफ-सफाई दुरुस्त रखने की हिदायत देते हुए प्रसव के पश्चात महिलाओं की 48 घंटे अस्पताल में देखभाल करने के लिए रोकना जरूरी बताया। सीएचसी बृजमनगंज में आशा कार्यकर्ता ट्रेनिंग के दौरान पहुंच कर प्रशिक्षण में भाग लेने की बात कही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका, टीकाकरण, नसबंदी रजिस्टर, सहित प्रसव रूम में गंदगी मिली।
जिस पर तैनात कर्मी को सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं में बीमारी का प्रमुख कारण गंदगी होता है। इस लिए सफाई पर जोर दिया जाय। पीएचसी बहदुरी में निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पर नसबंदी कैप लगा था। जहां पर 18 रजिस्ट्रेशन हुआ था, जिसमें 16 की नसबंदी होनी थी। उन्होंने नसबंदी के बाद महिलाओं का देखभाल व उनको घर पहुंचाने में मदद करने की बात कही।