फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीजी में एडमिशन के नाम पर डॉक्टर से 55 लाख की ठगी

Fri, 27 Mar 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। नीट पीजी एडमिशन के नाम पर डॉक्टर से 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने सन साइन एशिया फर्म के संचालक विक्की त्रिपाठी और विनोद धीमन निवासी गोमती नगर लखनऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिले के पिपरा मुंडेरी निवासी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लखनऊ के सन साईन एशिया फर्म के संचालक विक्की त्रिपाठी और विनोद धीमन ने उन्हें महाराजगंज मेडिकल कॉलेज व नेपाल के काठमांडो में नीट पीजी पोस्ट ग्रेजुएशन की सीट दिलाने का झांसा देकर 55 लाख रुपये की की ठगी की ली।
प्रभात कुमार ने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने जनवरी से अप्रैल 2024 के बीच विभिन्न किस्तों में 55 लाख रुपये दिए। इनमें बैंक ट्रांसफर के जरिये 42.40 लाख रुपये एक्सिस बैंक, गोमती नगर, लखनऊ के खाते में और 12.60 लाख रुपये नगद शामिल हैं। आरोपियों ने शुरुआत में एडमिशन की बात की, लेकिन बाद में मना कर दिया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे। जब प्रभात कुमार ने रकम वापस मांगा तो आरोपी फोन पर धमकियां देने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि, दोनों ने कहा कि एडमिशन नहीं होगा और अगर पुलिस या कोर्ट में शिकायत करता है तो वह और उसका परिवार जान से हाथ धो बैठेगा। उन्होंने बताया कि सारी बातें व्हाट्सएप कॉल पर हुईं और अब वे पैसा लौटाने से इनकार कर रहे हैं। प्रभात कुमार ने कार्रवाई की मांग करते हुए 55 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
इस संबंध में सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपी सन साईन एशिया फर्म के संचालक विक्की त्रिपाठी और विनोद धीमन निवासी गोमती नगर लखनऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें