फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कटहरी स्थित गैस एजेंसी पर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

निचलौल। क्षेत्र के कटहरी गैस एजेंसी के गोदाम पर सोमवार को गैस न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बाद में कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

महदा निवासी लक्ष्मण और सत्या का कहना है कि रात में ढाई बजे से ही सिलिंडर लेकर गोदाम पर लाइन लगानी पड़ी। तब जाकर 11 बजे गैस मिली। ऐसा ही कुछ कहना दिनेश पटेल का था। आरती देवी अपने एक साल के बच्चे को लेकर छह बजे सुबह से ही लाइन में लगी थीं। अब्दुल रहीम, विश्वनाथ, नीरज, मुस्तफा, रंजू देवी, सरोज, रामबेलास, कन्हैया व सुभाष आदि ने कहा कि गैस एजेंसी कर्मी मनमानी करते हैं। उधर, प्रबंधक का कहना था कि कभी-कभार गाड़ी देर से आने पर परेशानी हो जाती है। हमेशा यही प्रयास रहता है कि सभी को समय से गैस मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें