फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद पर गुस्साई पत्नी ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी अनीता (26) ने पति दिलीप से कहासुनी के बाद गुस्से में आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन मे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने बताया कि महिला 60 प्रतिशत झुलसी है। वहीं, थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात आठ बजे दिलीप का पत्नी अनीता से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर गुस्साई अनीता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद कमरे में रखे केरोसिन तेल को खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। चीख सुनकर परिजन दौड़े और किसी तरह दरवाजा तोड़कर लपटों से घिरी अनीता को बाहर निकाला और आग बुझाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावलपुर ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें