फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ये बिजली के तार कहीं बुझा न दें घरों के चिराग, अफसर खामोश

Sat, 25 Feb 2023 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।

सार

तेज हवा में, या किसी अन्य कारण से, तार टूटकर गिरे तो यह लापरवाही कई घरों के चिराग बुझा सकती है। अभिभावक अपने बच्चों के ऊपर मंडरा रहे इस संकट को लेकर चिंतित हैं। बिजली निगम के अफसर तार हटाने के लिए की गई कागजी खानापूर्ति के बाद से खामोश हैं। बताया जा रहा है कि बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर में जर्जर बिजली का तार।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के रेहरा गांव में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मां-बेटी की मौत के बाद महराजगंज में बिजली विभाग की कारस्तानी सवालों के घेरे में है। यहां गांव से लेकर शहर तक कई स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार निकाल दिए गए हैं। तेज हवा में, या किसी अन्य कारण से, तार टूटकर गिरे तो यह लापरवाही कई घरों के चिराग बुझा सकती है। अभिभावक अपने बच्चों के ऊपर मंडरा रहे इस संकट को लेकर चिंतित हैं। बिजली निगम के अफसर तार हटाने के लिए की गई कागजी खानापूर्ति के बाद से खामोश हैं। बताया जा रहा है कि बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन


दृश्य एक
प्राथमिक विद्यालय कनैला में छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। विद्यालय का निर्माण वर्ष 1995 में हुआ था। वर्ष 2007 में विद्यालय परिसर से होकर हाईटेंशन तार दौड़ा दिया गया। किसी ने छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानाध्यापक अमरजीत सहानी ने बताया कि विद्यालय भवन के ऊपर से गुजरे तार को हटवाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी और अवर अभियंता को कई पत्र भेजे, मगर सुनवाई नहीं हुई। तेज हवा में तार झूलते हैं तो डर लगता है।

दृश्य दो
प्राथमिक विद्यालय मोहद्दीनपुर के गेट के बगल में पोल पर ट्रांसफार्मर लगा है। भवन के बगल से जर्जर तार गुजर रहे हैं। इनमें अक्सर स्पार्किंग होती रहती है। इससे छात्र हमेशा सहमे रहते हैं। विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1996 में कराया गया, लेकिन उस वक्त तार नहीं लगे थे। वर्ष 2015 में गांव में बिजलीकरण योजना के तहत हर टोले-मोहल्ले में आपूर्ति देने के लिए स्कूल के गेट के बगल में पोल खड़ा करके उस पर ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक कुसुम गुप्ता ने बताया कि तार हटवाने के लिए बीएसए और अधिशाषी अभियंता को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है, मगर कुछ हुआ नहीं।
विज्ञापन


सरकारी विद्यालय के भवन के ऊपर बिजली के तार गुजर रहे हैं। इसका सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पनियरा क्षेत्र के विद्यालयों के ऊपर निकल रहे तारों को हटवाने के लिए स्टीमेट तैयार कराकर बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा गया है। धन स्वीकृत होते ही तारों को हटवा दिया जाएगा। -चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड दो।

सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सर्वे की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। बिजली निगम के पत्र के बारे में जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें