फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल गए वाराणसी के पर्यटकों से मारपीट कर लूटी रकम

Sat, 25 Feb 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पशुपतिनाथ के दर्शन करने गए थे काठमांडो, तीन लोगों ने रास्ते में रोका और रकम लेकर भगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। नेपाल में भारतीय पर्यटकों के साथ लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ितों के मुताबिक इसकी शिकायत नेपाल, काठमांडो पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सोनौली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए वाराणसी से पांच दोस्त एक साथ बृहस्पतिवार को काठमांडो पहुंचे, वहां दर्शन के बाद होटल जाते समय कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट कर खाते से रकम ट्रांसफर कर भगा दिया। किसी तरह वहां से बच कर सोनौली सीमा पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देकर शिकायती पत्र दिया। विनय कुमार, उदल कुमार, अजय कुमार, शिवम और जय नाथ निवासी गड्सरा पोस्ट चोलापुर जिला वाराणसी बृहस्पतिवार को बस से काठमांडो पहुंचे थे। विनय ने बताया कि एक व्यक्ति झांसे में लेकर होटल ले जा रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात लोगों ने रोककर उनके साथ मारपीट की। उसके बाद उनके खाते से गूगल पे के माध्यम से पचास हजार और रूदल के खाते से पांच हजार रुपये ट्रांसफर भगा दिया। अन्य तीन साथियों के मोबाइल भी चेक किए, लेकिन उनके एकाउंट में रकम नहीं था। जब शिकायत लेकर नेपाल पुलिस के पास गए तो कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित विनय ने बताया कि घटना के बाद हम लोग काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास पर गए, वहां शिकायत के बाद किसी तरह सोनौली पहुंचे। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि वाराणसी के पांच पर्यटकों ने नेपाल में लूट की शिकायत की है। मामले में नेपाल पुलिस से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें