सतगुरु मुजुरी बाजार में विराट दंगल के आयोजन में दम आम दिखाते पहलवान।
पनियरा। मुजुरी व्यायामशाला के देखरेख में सतगुरु मुजुरी साप्ताहिक बाजार स्थान पर मंगलवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जहां दूर दराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ राजेश निषाद ने किया। दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया।
प्रतियोगिता में मुजुरी व्यायामशाला के रघुराज सिंह ने फुलकी पहलवान साड़े, बनारस के काशी ने अविनाश कानपुर को, मुजुरी के शेखर ने कल्लू बलिया, मंसूरगंज के आकाश यादव ने सचिन देवरिया को, राज पहलवान खुटहां ने विकास खजनी को, औरहिया के अंकित ने खजनी के अजीत को, पिपरा खुर्द के राहुल ने जावेद गनी दिल्ली को, मछली गांव के डीएन ने पडरौना के लालू को आसमान दिखाया। दंगल के रेफरी गुड्डू यादव व संचालन केशव बाबा ने किया। इस मौके पर राजदेव यादव, जनार्दन सिंह, बाबूराम निषाद, जितेन्द्र पहलवान, भोला चौहान, प्रभंस निषाद, बबलू निषाद, मातादीन निषाद मौजूद रहे। संवाद