फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सोनरा में गेहूं खरीद का लिया जायजा
विज्ञापन

महाराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत सोनरा में फार्मर रजिस्ट्री एवं गेहूं खरीद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सोनरा स्थित पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की। अवगत कराया गया कि कुल 449 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री प्रस्तावित है, जिनमें से 341 किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। 108 प्रकरणों में से 38 नामों में असंगति (मिसमैच) पाई गई है।
उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि उक्त 38 प्रकरणों में नाम सुधार की कार्यवाही प्रगति पर है। शेष किसानों से संपर्क स्थापित कर फार्मर रजिस्ट्री हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। निरीक्षण के समय दो किसानों की फार्मर रजिस्ट्री मौके पर ही संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है। गांवों में सभी अधिकारी और कर्मचारी सुनिश्चित करें कि फॉर्मर रजिस्ट्री को मिशन मोड पर संचालित किया जाए। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं ताकि कृषि योजनाओं का लाभ मिलता रहे। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया कि लेखपाल खतौनी संबंधी संशोधन को तत्काल ठीक कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्रामीण सहकारी समिति का किया निरीक्षण
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, सोनरा स्थित गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव रामदयाल द्वारा अवगत कराया बोरों के अभाव में अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की जिला खाद्य विपणन अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्देशित किया कि सभी क्रय केंद्रों पर जल्द बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि गेहूं खरीद की अद्यतन स्थिति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही, क्रय केंद्रों पर किसानों हेतु पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में कोई किसान क्रय केंद्र से बिना गेहूं बेचे वापस न जाए तथा हर हाल में गेहूं खरीद सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, राजस्व कानूनगो, लेखपाल सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें