फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डायलिसिस वार्ड में बिना आईडी मिले कर्मचारी, डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदी मिली बेड की चादर सीएमएस को चेतावनी
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार दोपहर बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डायलिसिस वार्ड में बिना ड्रेस कोड व पहचान पत्र मिले कर्मियों को फटकार लगाते हुए बिना ड्रेस व आईडी के वार्ड में न दिखने की हिदायत दी। रोगियों के बेड की चादरें गंदी मिलीं जिसपर नाराज डीएम ने सीएमएस को चेतावनी देकर सुधार का निर्देश दिया।
जिला अस्पताल में डीएम ने ट्रामा सेंटर, डायलिसिस वार्ड, मेडिकल, सर्जिकल, ईएनटी व शिशु एवं बाल रोग वार्ड का भ्रमण कर उपलब्ध सेवाओं की पड़ताल की। डायलिसिस वार्ड के मरीजों के बारे में जानकारी लेने पर आठ के नियमित डायलिसिस की जानकारी सीएमएस ने दी, लेकिन अगले वार्ड में रोगियों के बेड की गंदी चादरों पर कोई जवाब न दे सके। डीएम ने चेतावनी देकर सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीटवेव की स्थिति के मद्देनजर कूलिंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने विशेष निर्देश दिया और शीघ्र प्रभावी करने की हिदायत दी। भर्ती रोगियों से वार्ता कर उन्होंने उपचार व जांच में परेशानी के बारे में पूछताछ की जिसमें संतोषजनक जवाब मिला। डीएम ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी की नियमित मानिटरिंग की जाए जिससे बाहरी लोग रोगियों के उपचार में किसी तरह की असुविधा न उत्पन्न करने पाएं। अस्पताल में दलालों के उपस्थिति पर पैनी निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें