फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने गो-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

Sun, 25 May 2025 09:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार की रात अचानक अस्थाई गो-आश्रय स्थल चेहरी तथा कान्हा उपवन महराजगंज का निरीक्षण किया। आकस्मिक निरीक्षण से जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शनिवार की रात करीब 10 बजे अचानक अस्थाई गोआश्रय स्थल चेहरी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु शेड, भूसा भंडार कक्ष, वर्मी कंपोस्ट पिट आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय दो ब्लाॅक में कुल 52 गोवंश संरक्षित पाए गए।
निरीक्षण के समय उपस्थित कर्मचारी गोवंश रजिस्टर, स्टाक पंजिका व निरीक्षण पंजिका प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय हरे चारे की उपलब्धता पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन

गो-आश्रय स्थल में स्थापित सोलर लाइट लगभग दो माह से खराब है। सीसीटीवी भी निरीक्षण के समय क्रियाशील नहीं मिली। उन्होंने खंड विकास अधिकारी सदर को फटकार लगाते हुए सोलर लाइट ठीक कराने और सीसीटीवी क्रियाशील कराकर तीन दिन के अंदर सूचित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कान्हा उपवन चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला, जबकि 02 कर्मी उपस्थित मिले। दो ब्लॉक में कुल 106 गोवंश संरक्षित पाए गए। यहां पर भी हरे चारे की उपलब्धता नहीं मिली। साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगा नहीं पाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नोडल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी जिनके द्वारा गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया जाता है, निरीक्षण पंजिका में निरीक्षण टिप्पणी अवश्य अंकित करें। टिप्पणी में चेकलिस्ट के अतिरिक्त निरीक्षण के समय उपस्थित कर्मचारी का नाम, पदनाम, मौके पर मिले गोवंश, गो-आश्रय में बीमार गोवंश का अंकन अवश्य करें। गो-आश्रय में भूसा, हरा चारा, दाना, पेयजल की उपलब्धता के संबंध में भी टिप्पणी अंकित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें