फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले उप निदेशक कृषि कार्यालय के कर्मी, वेतन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने उप निदेशक कृषि कार्यालय का किया मुआयना, गैरहाजिर 8 कर्मियों का रोका वेतन
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को उपकृषि निदेशक कार्यालय व प्राथमिक विद्यालय सुकठियां का निरीक्षण किया। इस मौके पर जहां उप निदेशक कार्यालय में 12 में से आठ कर्मी अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उप कृषि निदेशक को चेतावनी देते हुए कार्यपद्धति सुधारने को कहा गया। पुन: ऐसी स्थिति पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
डीएम ने सुबह साढ़े दस बजे उप निदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। पाया कि 12 में से कुल चार कर्मी उपस्थित हैं शेष आठ अनुपस्थित। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी कर्मियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहने तथा किसानों की शंका का समाधान करने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय सुकठिया में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक मीरा संयोगी अवकाश पर मिलीं। विद्यालय में रसोई समेत तीन कक्ष अत्यंत जीर्ण-शीर्ण स्थिति में मिला तथा विद्यालय में सफाई व्यवस्था का अभाव मिला। जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सफाई व्यवस्था सुदृढ़ कराने तथा कच्चे मार्ग को खडंजा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ को दिया समिति गठित करने का निर्देश
डीएम ने प्राथमिक विद्यालय सुकठिया में भवन निर्माण की गुणवत्ता की। जांच तीन सदस्यीय समिति से कराने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जांच आख्या भी प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने देखी निर्वाचन की तैयारियां
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने निर्वाचन कार्यालय में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मियों से कहा कि सभी डाटा को सुरक्षित ढंग से रखा जाए। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें