फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अब तक सिर्फ 371 सोलर पैनल लगाने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 07 May 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने विद्युत विभाग और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की।
विज्ञापन

पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अबतक सिर्फ 371 सोलर पैनल लगाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीएम सूर्यघर योजना के लिए वेंडर्स की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक वेंडर को प्रति माह लक्ष्य निर्धारित करते हुए सोलर प्लांट की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी वेंडर्स को सोलर प्लांट की क्षमतवार सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मासिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए विद्युत वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी एक्सईएन को हॉटस्पॉट क्षेत्रों और उनमें स्थित ग्राम पंचायतों की सूची उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। डिफेक्टिव (दोषपूर्ण) मीटरों को स्मार्ट मीटरों से प्रतिस्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत-प्रतिशत ‘’वितरण ट्रांसफार्मर’’ पर मीटर स्थापना का कार्य मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत महराजगंज शैलेंद्र गौतम, पीओ नेडा गोविंद तिवारी मौजूद रहे। संवाद्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें