फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को नेपाल सीमा स्थित वटलिया गांव के सिवान में निर्माणाधीन इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को बताया कि आईसीपी के तीसरे फेज का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य सितंबर माह तक समाप्त हो जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वह मैनपॉवर बढ़ाकर जल्द से जल्द कार्य पूरा करें। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद भारत-नेपाल के बीच होने वाले व्यापार, मालवाहकों और यात्रियों को आवाजाही में सहूलियत मिलेगी। साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। फेज थ्री में सशस्त्र सीमा बल सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के रहने के लिए भी निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी, उपजिलाधिकारी नौतनवा, तहसीलदार नौतनवा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें