फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम ने जांची एसआईआर की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय और पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण कर किसानों की सुविधाओं के लिए संचालित फार्मर रजिस्ट्री व विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ग्राम सभा भागाटार पहुंचे, जहां तीन मतदेय स्थल 202, 203 एवं 204 पर एसआईआर का कार्य चल रहा था। जिलाधिकारी ने बूथवार संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, गणना प्रपत्र के वितरण, एकत्रीकरण और डिजिटाइजेशन की जानकारी ली। बूथ संख्या 202 पर कुल 1126 मतदाता सूचीबद्ध हैं, जिनमें सभी फार्म वितरित किए जा चुके हैं और लगभग 200 फार्म जमा कर ऑनलाइन अपलोड भी किए गए हैं। इसी प्रकार अन्य बूथों पर प्रगति की समीक्षा में बूथ संख्या 203 (मतदाता संख्या 1141) पर लगभग 400 फार्म तथा बूथ संख्या 204 (मतदाता संख्या 864) पर लगभग 400 फार्म अपलोड किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें