फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लापरवाही पर दो बीएलओ पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। मतदाता पुर्नरीक्षण एसआईआर फार्म भरने में लापरवाही बरतने के आरोप में दो बीएलओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी बीएलओं को फार्म भरने में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि विधान सभा फरेंदा में समस्त अधिकारियों के मंगलवार को दिन में भ्रमण कर एसआईआर के कार्य को गति देने का प्रयास किया गया। इसके क्रम में हर दो से तीन सुपरवाइजरों पर एक नोडल अधिकारी भी नामित किया गया। जगह-जगह कैंप लगा कर गणना प्रपत्र भरवाने में आम जनता की सहायता भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने एसआईआर में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को पुरस्कृत किए जाने की भी योजना है। वहीं दूसरी तरफ कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों तहसील में भाग संख्या 188 की बीएलओ ज्योत्सना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं भाग संख्या 65 की बीएलओ विकास सरोज सहायक अध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई भी की गई है। एसडीएम ने जनता से अपील भी है कि जल्द से जल्द गणना प्रपत्र भर कर अपने बीएलओ को प्राप्त करावें। यदि कहीं किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो हेल्प डेस्क के नंबर 94504 33510 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें