फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण कार्य में अनियमितता पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में पुलिस लाइंस स्थित निर्माणाधीन बहुमंजिला आवासीय भवन का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने 150 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए निर्मित हो रहे हॉस्टल/बैरक के निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बैरक में लगाए गए दरवाजों की गुणवत्ता जिलाधिकारी ने असंतोषजनक पाया और उन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने फायर फाइटिंग सिस्टम की वायरिंग बाहर से किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे दीवार के भीतर से व्यवस्थित रूप से कराने का निर्देश दिया। एक बैरक में सीलन पाए जाने पर भी जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में हो रहे विलंब के कारणों की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि प्रारंभिक चरण में नींव की खुदाई के दौरान पानी भर जाने के कारण कार्य शुरू होने में देरी हुई। इसके पश्चात मृदा परीक्षण के आधार पर पाइल नींव पर निर्माण कार्य आरंभ किया गया, जिससे परियोजना की समयसीमा प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परियोजना के शेष कार्य को एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह हॉस्टल/बैरक जनपद की महत्वपूर्ण परियोजना है, अतः इसकी गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें