फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कटहरा मंदिर का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कटहरा खास शिव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर, यात्री निवास, परिसर की साफ-सफाई तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए। शौचालय बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को सभी शौचालय नियमित रूप से संचालित कराने और मंदिर परिसर में निरंतर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने मंदिर परिसर स्थित कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय की बाउंड्रीवाल का निर्माण ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सहायक पर्यटक अधिकारी को मंदिर परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने तथा मंदिर के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास से जुड़ा प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर में जल स्तर कम मिलने पर उसमें पर्याप्त पानी भरवाने के भी निर्देश दिए, जिससे परिसर की प्राकृतिक सुंदरता और उपयोगिता बनी रहे। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तहसीलदार सदर को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, तहसीलदार पंकज शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें