फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। छठ महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने घाटों पर की गई सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं मेडिकल टीम की उपलब्धता का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले बलिया नाला छठ घाट पर व्यवस्थाओं को देखा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर भीड़ के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचाव के लिए सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में नगर निकाय एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें