फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीजे का शोर कर रहा बीमार... सुनाई दे रही सिटी की आवाज

विज्ञापन
शादियों में लगा डीजे।
विज्ञापन
महराजगंज। सहालग में डीजे का शोर स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। कान से सीटी बजाने जैसी आवाज सुनाई दे रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस समस्या से पीड़ित लोग आ रहे हैं। डीजे की तेज आवाज हृदय रोगियों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रही है। जागरूकता का जरा भी असर नहीं दिख रहा है। शनिवार को जिला अस्पातल की ओपीडी में 10 मरीज ऐसे पहुंचे तेज आवाज के कारण जिनके सुनने की क्षमता प्रभावित हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक शादी-विवाह में डीजी का कानफोड़ू आवाज से सभी लोग परेशान होते हैं। इसका असर भी दिख रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल व केएमसी मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ के पास कान की समस्या से पीड़ित लोग पहुंचे। मरीजों को 10 लोग ऐसे मिले जिनके सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई थी। मरीजों की यह समस्या तेज आवाज सुनने के बाद सामने आई। इन मरीजों को कान में सीटी जैसी आवाज महसूस हो रही थी। ईएनटी विशेषज्ञ ने बताया कि डीजे के तेज शोर के कारण यह समस्या हुई है। गुरली रमढ़वा के मनोहर पासवान भी कान की समस्या लेकर पहुंचे। बीते दिन वह बरात गए थे। डांस के दौरान डीजे की तेज आवाज को उन्हें करीब एक घंटे नजदीक से सुनना पड़ा था। शादी से लौटने के बाद से ही मनोहर की सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। उन्होंने बताया कि हर वक्त सी... सी.... की आवाज सुनाई पड़ती है। राम प्रकाश चतुर्वेदी कहते हैं कि डीजे की शोर से कान में दर्द होने लगा है। लगातार सी... सी.... की आवाज सुनाई देती है। सामान्य बातचीत सुनने के लिए अधिक ध्यान देना पड़ता है।
जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद राहत मिली है। समस्या दूर करने के लिए सभी लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। डीजे की आवाज 150-200 डेसिबल बजता है और वाइब्रेट करता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनिरूद्ध कुमार का मानना है कि 15 से 20 डेसिबल तक की आवाज से कान को कोई नुकसान नहीं होता है। अगर इससे अधिक सुन रहे हैं तो आवाज चुभने लगती और अधिक हुआ तो काम को दर्द देने लगता है। बेचैनी के साथ-साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। बहरेपन का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

21 नवंबर को सहालग तेज होने के कारण शहर में दर्जन भर से अधिक शादियां हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें