फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी ने कोटेदारों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Sat, 01 Apr 2017 01:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्वच्छता की शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील के सभी कोटेदारों को जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने स्वच्छ रहने के साथ ही स्वछता से राशन वितरित करने की शपथ दिलाई। वे शुक्रवार को नगर के एक मैरेज हाल में कोटेदारों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग स्वछता से राशन का वितरण करें और दुकान को साफ रखें। जिससे स्वच्छ भारत अभियान को पूरा किया जा सके।  
विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी कोटेदार गांव के पात्र लोगों को ही राशन दे। अगर अपात्र लोगों को राशन देने की शिकायत मिली तो संबंधित कोटेदार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कोटेदारों से उनके समस्याओं के बारे में भी पूछा और उसे निस्तारित कराने का आश्वासन दिए।  उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी कार्ड धारकों का आधार लिंक होना अनिर्वाय है।अगर आधार से नहीं जुडा तो राशन नहीं मिल पाएगा। इस दौरान सदर तहसील क्षेत्र के तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें