फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे रोकने में जिले की पुलिस प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ महीने में दुर्घटनाएं 32.92 फीसदी घटीं
विज्ञापन

मृतकों की संख्या में भी 32.57 प्रतिशत की कमी
महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मामले में जिले की पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यातायात निदेशालय की ओर से जनवरी से अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में जिले में सड़क हादसों में 32.92 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या भी 32.57 प्रतिशत कम हुई है।
आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2025 तक जिले में 404 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं। इस वर्ष इसी अवधि में यह संख्या घटकर 271 रह गई। इसी तरह पिछले वर्ष सड़क हादसों में 261 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस वर्ष अगस्त तक 176 लोगों की जान गई। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी के आंकड़ों में जिला शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाए गए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई की गई। तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के साथ ही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा यातायात नियमों के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। स्कूलों, बाजारों और प्रमुख स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित अभियान चलाकर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि इन प्रयासों का असर सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें