फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीवीपैट के स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को चौबीस घंटे सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें